Breaking News

मीरजापुर : पिछले दिनों मड़िहान में हुई चोरी का हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पिछले दिनों मड़िहान में हुई चोरी का हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मीरजापुर – राजगढ़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दो शातिर चोर को राजगढ़ चौकी प्रभारी अभय नाथ सिंह यादव मय फोर्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बतादें कि मड़िहान थाना क्षेत्र से चोरी किए गए मोनोब्लाक पंप जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु०अ०स० 60/18 की धारा 379 आईपीसी व 61/18 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत हुआ था। कि बरामदी करते हुए घटना में शामिल कुल पांच अभियुक्तगणों में से दो अभियुक्त क्रमशः देव राज यादव पुत्र रामरक्षा यादव निवासी- ददरा राजगढ़ व कायर बिंद पुत्र बच्चा बिंद निवासी- भांवा मड़िहान मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं। और मड़िहान थाना के हिस्ट्रीशीटर चोर भी हैं। पुलिस ने अभियुक्तगण को मोनोब्लाक के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु०अ०स० 156/18 धारा 41/411 आईपीसी पंजीकृत किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह यादव, का०सतीश चौधरी, का० शैलेष यादव रहे।

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मीरजापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *