Breaking News

मिर्जापुर: मण्डल मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता की प्रतिज्ञा

मण्डल मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता की प्रतिज्ञा
मिर्जापुर – मण्डल मुख्यालय पर कमिश्नर श्री मुरलीमनोहर लाल ने देश के पूर्व गृहमंत्री स्व0 सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र की एकता से संबंधित उपस्थित लोगों के साथ शपथ ली । उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमेशा समर्पित रहने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के तहत जिलों में रन फार यूनिटी आदि कार्यक्रम किए गए हैं ।
इसी क्रम में उन्होंने शासन के आदेशों के तहत पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रुप में मनाया । पूर्वाह्न ठीक 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में संयुक्त विकास आयुक्त श्री राजीव बनकटा, डीआईजी, स्टाम्प श्री ओ पी सिंह, सलिल पांडेय सहित भारी संख्या में अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारीगण शामिल थे|

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *