मिर्जापुर
मड़िहान थाने के राजगढ़ चौकी क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र हाईवे पर शुक्रवार की रात्रि में अनियंत्रित टेंपो के पलट जाने से टेंपो चालक की मौके पर मौत !प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी क्षेत्र के मिर्जापुर सोनभद्र हाईवे पर स्थित बिशनपुरा गांव के पास बहुअरा ,थाना रावर्टसगंज, जनपद सोनभद्र निवासी राजू बियार( 21) पुत्र सागर वियार टेंपो लेकर बुकिंग में कहीं जा रहा था कि ज्योंहि वह विशुनपुरा गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे पहुंचा ही था कि टेम्पों का पिछला एक्सल टूट जाने से टेंपो चालक हाईवे पर गिर पड़ा जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई! राहगीरों की सूचना पर 100 नंबर की पुलिस रात में 10:30 बजे घटनास्थल पहुंचकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले आई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया !पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना पर परिजन शनिवार को 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचकर पहचान की गई! पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है!
Tags मिर्जापुर
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …