मीरजापुर ! अदलहाट – स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेंव, अगरसण्ड, नैठी, छोटा मीरजापुर में पुलिस द्वारा चौपाल लगाकर प्रत्येक ग्राम में दस सम्भ्रान्त लोगों की समिति बनाई गई ! जो गांव के छोटे-छोटे विवादों को निपटारा करेंगे। आवश्यकता पङने पर बीट के सिपाही व क्षेत्र के उप निरीक्षक भी गांव में जाकर समस्या का समाधान करेंगे ।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने चौपाल में कहा कि महिला उत्पीडन, एवं अन्य किसी भी समस्या के लिए डायल100 व1090 पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। विशेषकर महिलाओं को रात में अकेले न जाने को कहा। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक महेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक विनोद यादव सहित आरक्षीगण उपस्थित रहे !
रिपोर्ट – सुजीत कुमार
Tags मिर्जापुर
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …