Breaking News

मिर्जापुर – यातायात सम्बन्धी नियमों के बारे में विस्तृत रूप से दी गयी जानकारी,कहा गाड़ी चलाते समय हेलमेट का करें प्रयोग

*पड़री मिर्जापुर।* यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नवंबर माह में पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ यातायात व क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में यातायात नियमों के बारे में पड़री थाने के उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह व कांस्टेबल राधेश्याम के द्वारा क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज पड़री,श्री ज्ञानानंद इंटर कालेज पड़री,हाईटेक पब्लिक स्कूल,प्रा.वि. पथरहा,कस्तूरबा विद्यालय,सन्तुष्टि हास्पिटल डगमगपुर समेत अन्य जगहों पर यातायात सम्बन्धी नियमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया।इस दौरान उन्होंने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय अपने चारों तरफ चौकन्ना रहना चाहिए।और बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करना चाहिए जिससे इंसान दुर्घटना से बच सके।साथ ही उन्होंने कहा कि कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।सड़क पर चलते समय अपने बाएं पटरी से चलें ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।गाड़ियों से पास लेते समय सावधानियां बरते जिससे होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *