रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर
जनपद मीरजापुर थाना पड़री अन्तर्गत दिनांक-18.09.2018 को कालर हाकिम हासमी ने सूचना दिया कि डगमगपुर मेन सड़क पर एक पागल लड़की बैठी है । इस सूचना पर पीआरवी-1095 तत्काल मौके पर पहुँची तो देखा कि कालर द्वारा बताये गये स्थान पर काफी भीड़ इकट्ठा है, नजदीक जाकर देखा गया तो पता चला कि एक लड़की जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है, तथा देखनें से वह मानसिक रूप से बीमार लग रही है, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पूजा निवासी बभनी जनपद चन्दौली बताया, तथा बतायी कि मेरे घरवाले मुझे वाराणसी के पागलखाने में भर्ती करा दिये थे, वहाँ से मैं भाग कर आयी हूँ और रास्ता भटक गयी हूँ। इस पर पीआरवी कर्मियों द्वारा स्थानीय थाना से एक महिला आरक्षी को मौके पर बुलाकर उक्त लड़की के परिवारवालो को सूचना दिया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Tags मिर्जापुर
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …