Breaking News

मिर्जापुर – जीआरपी प्रशासन द्वारा सराहनीय कार्य ट्रेनों में अपराध करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

मीराजापुर ट्रेनों में अपराध करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार दिनांक 24/11/2018 को उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष जीआरपी मिर्जापुर केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में उ0नि0 अश्वनी कुमार राय व उ0नि0 बंसराज यादव मय हमराही कां0 कौशल कुमार राय कां0 कमालुद्दीन खां के द्वारा रेलवे स्टेशन चुनार पर चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन चुनार प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 के पश्चिम तरफ बनी पानी टंकी के पास सीमेंट बेंच से 10, 15 कदम स्टेशन नाम पट्टिका के पहले बहद थाना जीआरपी मिर्जापुर पर एक शातिर किस्म का अपराधी जो चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर में आया था जो शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है जो चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर है जिसका नाम कृष्णा चौहान पुत्र स्व0 रामबाद चौहान निवासी मिश्रलाहौली थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 18 वर्ष के पास से एक अदद रेडमी 2 कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ व एक अदद समसंग J7 मोबाइल बरामद हुआ व 830 रु0नगद बरामद हुआ जिसको आज दिनांक 24/11/2018 को समय 03:40am बजे पर गिरफ्तार किया गया उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी है जो लगातार ट्रेनों में अपराध कर रहा था अभियुक्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *