मिर्जापुर I उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष जीआरपी मिर्जापुर केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में उ0नि0 सूबेदार यादव मय हमराही हे0कां0 श्याम लाल यादव हे0कां0 वकील राम के द्वारा रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर पर चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर पैसेंजर हाल के आगे पानी टंकी के पास बरगद के पेड़ के चबूतरे से लगभग 30 40 कदम पूरब तरफ स्टेशन नाम पट्टिका के पास बहद थाना जीआरपी मिर्जापुर पर एक शातिर किस्म का अपराधी जो चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर में आया था जो शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है जो चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर है जिसका नाम अनीश जायसवाल पुत्र कपूरचंद निवासी नार घाट थाना कोतवाली शहर जनपद मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 21 वर्ष के पास से एक अदद ओपो A5 कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ जिसको आज दिनांक 29/11/2018 को समय 04:45am बजे पर गिरफ्तार किया गया उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी है जो लगातार ट्रेनों में अपराध कर रहा था अभियुक्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गयाI
Tags मिर्जापुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …