Breaking News

मिर्जापुर : GRP प्रशासन द्वारा सराहनीय कार्य शातिर अपराधी नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार

जीआरपी प्रशासन द्वारा सराहनीय कार्य शातिर अपराधी नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार

विकाश चन्द्र अगर्हरी ibn24x7news मिर्जापुर
मीरजापुर : उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जीआरपी थाना प्रभारी मिर्जापुर केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में उ0नि0 दीना नाथ यादव व मय हमराही हे0कां0 लल्लन पाल व हे0कां0पारस

नाथ पाण्डेय कां0 कमलेश कुमार के द्वारा रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर पर चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर 1के पश्चिम तरफ स्टेशन नाम पट्टिका से पहले सीमेंटेड बेंच के पास रेलवे स्टेशन मिर्जापुर थाना जीआरपी मिर्जापुर पर एक शातिर किस्म का अपराधी जो चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन मिर्ज़ापुर में आया था जो शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है
जो चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर है जिसका नाम जितेंद्र उर्फ जीतू उर्फ बबुआ पुत्र स्व0 विश्वनाथ

निवासी स्टेशन रोड के सामने वार्ड नंबर 24 थाना कोतवाली कटरा जिला मिर्जापुर उम्र करीब 30 वर्ष के पास से 50 ग्राम नशीला पाउडर डाइजापाम व एक अदद मोबाइल सैमसंग J7 मैक्स टच स्क्रीन बरामद हुआ जिसको आज दिनांक 13/11/2018 को समय 04:40am बजे पर गिरफ्तार किया गया उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी है जो लगातार ट्रेनों में अपराध कर रहा था अपराधी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गयाI

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *