Breaking News

मिर्जापुर – बाल रामलीला मंचन की अहरौरा में मची धूम

ibn 24×7 news चुनार – मीरजापुर ।
अहरौरा चौक बाजार में बाल रामलीला का आयोजन इकतीस वर्षों से किसी जा रहा है। यहाँ के स्थानीय बाल कलाकार ही रामलीला के पात्रों की भूमिका निभाते हैं जिनकी उम्र सात से पन्द्रह वर्षों के बीच होती है।इन बाल कलाकारों की भूमिका से लीला प्रेमी अयोध्या, जनकपुरी और राक्षसों का जीवंत दर्शन पाते हैं और स्वयं को खो देते हैं। यह मंचन तुलसीदास कृति रामचरित मानस के आधार प्रस्तुति होती है।अवधि भाषा की चौपाई, दोहा, सोरठा की बाल व्यास द्वारा हरमुनियम संगीत पर गाया जाता है फिर बाल कलाकार अपनी प्रस्तुति मंच करते हैं। शुक्रवार को राम जी की बारात निकाली गई जिसमें सैकड़ों बाल समूह नाचते गाते पूरे अहरौरा नगर का भ्रमण किया। लाईटिंग की भरपूर व्यवस्था थी। नगर भ्रमण के दौरान पांच जगहों पर जलपान की व्यवस्था थी। जनकपुर में द्वार पूजा की गई। जनवासे की व्यवस्था थी जहाँ नास्ता पानी दी गई। राम सीता के विवाह के दौरान बारातियों को भरपेट भोजन दिया गया जिसमें घराती बराती दोनों थी।
कुमार आनंद ,कामेश्वर,अशोक चौरसिया,विकास,शिवम,सतीश,अश्वनी,व्यास शिरीष चंद,मु. हदीस,भारत भूषण त्रिपाठी, हरिकिशन अग्रहरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
बाल रामलीला के अध्यक्ष कुमार आनंद ने कहा कि महिलाओं का भारतीय संस्कृति में उच्च स्थान निर्धारित था। स्वयंवर प्रथा भी थी जिसमें समाज में स्त्रियों को समानता का अधिकार प्राप्त था जो आज के परिप्रेक्ष्य में परिहार्य है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *