अहरौरा/मीरजापुर। एस ओ अहरौरा मनोज ठाकुर और चौक प्रभारी आलोक कुमार सिंह हमराहियों संग जय हिंद विद्यामंदिर इण्टर कालेज, नगर पालिका इण्टर कालेज और गंगा देवी बालिका इंटर कॉलेज बारी – बारी पहुंचे। वहाँ सभी स्टाफ और बच्चें प्रार्थना स्थल पर खड़े हुए। फिर थाना प्रभारी मनोज ठाकुर माईक संभाली और यातायात के नियमों पर प्रकाश डालने लगे। बच्चियों को बचाव ही सुरक्षा विषयक प्रकाश डालने लगे। व्यक्ति का आचरण और व्यवहार, पारिवारिक जीवनशैली और सामाजिक दायित्व का सकारात्मक पक्ष उसे सुरक्षित करने में सहायक होता है। शारीरिक व्यायाम से मानसिक मजबूती, रहन सहन के सकारात्मक आयामों की ओर मोड़ने लगे। इस ओजस्वी दृष्टिकोण से बच्चियों के आत्मविश्वास मजबूत होने लगा।
प्रशासन की समय समय पर इस तरह के दृष्टिकोण से आम आदमी भी सीधे सीधे प्रशासन से जुड़ने लगा है और पुलिस भी यही चाहती है।
रिपोर्ट हरिकिशन अग्रहरि/आशीष पाण्डेय
Tags मिर्जापुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …