Breaking News

मिर्जापुर: 02 उपनिरीक्षक, 06 मुख्य आरक्षी व 03 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त,पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई

❗❗ 02 उपनिरीक्षक, 06 मुख्य आरक्षी व 03 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त,पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई❗❗!
रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि/अंकित मिश्रा ibn24x7news मिर्जापुर

आज दिनांक-31-07-2018 को श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय मीरजापुर में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर दिनांक-31-06-2018 को सेवानिवृत्त होने वाले 02 उपनिरीक्षक, 06 मुख्य आरक्षी व 03 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभवों, पारिवारिक समस्याओं तथा उनकी भावी योजनाओं के बारें जानकारी ली गयी। साथ ही उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी कर सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उनके वित्तीय उपादानों का नियमानुसार शत-प्रतिशत भुगतान कराये जाने के लिये भी प्रधान लिपिक व आंकिक को निर्देशित किया गया। उक्त समारोह में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के साथ जलपान कर उनको माला पहनाकर गले लगाया एवं अंगवस्त्रम, घड़ी व प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके सुखद एवं आनन्दपूर्ण भावी जीवन की कामना के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी। अन्त में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगण से सेवा काल के अनुभवो और सुझावों के बारे मे पुछकर जानकारी ली कहा कि भविष्य में किसी भी समस्य़ा, शिकायत अथवा सहायता के लिए निःसंकोच होकर बेझिझक मुझसे मिलें एवं अपनी बात कहें तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपना मोबाईल नम्बर भी दिया गया। उक्त अवसर पर श्री प्रकाश स्वरूप पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री संजय सिंह क्षेत्राधिकारी नगर, श्री मुनीब राम क्षेत्राधिकारी रेड़ियो शाखा, श्री इन्द्रनाथ तिवारी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन मीरजापुर, श्री प्रदीप तिवारी प्रभारी परिवहन शाखा,श्री अरूण कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक को0शहर, श्री सन्तोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक को0कटरा, श्री अशोक कुमार सिंह पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओ0पी0 राय वाचक पुलिस अधीक्षक, श्री शत्रुधन सिंह प्रधान लिपीक पुलिस कार्यालय, उपस्थित रहे।
दिनांक-31-07-2018 को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नानुसार हैः-
1- उ0नि0ना0पु0 श्री राशिद खां थाना चुनार मीरजापुर
2- उ0नि0 अभिसुचना गुलाब चन्द्र राम मीरजापुर
3- हे0का0प्रो0 ना0पु0 रामलाल सिंह यादव थाना को0 देहात मीरजापुर
4- हे0का0प्रो0 ना0पु0 अवधेश यादव थाना को0 देहात मीरजापुर
5- हे0का0प्रो0 ना0पु0 शरीफ खां थाना विन्ध्यांचल मीरजापुर
6- हे0का0प्रो0 स0पु0 मदन सिंह यादव पुलिस लाईन मीरजापुर
7- हे0का0 ना0पु0 रवीन्द्र नाथ राय थाना पड़री मीरजापुर
8- हे0का0प्रो0 ना0पु0 त्रिलोकी नाथ दुबे थाना पड़री मीरजापुर
9- कहार शिव प्रसाद शर्मा
10- ओ0पी0 अरुण कुमार राम
11- कुक राम सहाय

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *