Breaking News

मिर्जापुर: थाना चील्ह पुलिस द्वारा 02.100 कि0ग्रा0 अवैध गाँजा के साथ 01 गिरफ्तार

प्रेस नोट

थाना चील्ह पुलिस द्वारा 02.100 कि0ग्रा0 अवैध गाँजा के साथ 01 गिरफ्तार

आज दिनांक-09.08.2018 को मैं संजय कुमार राय प्रभारी चौकी चेतगंज मय हमराह कां0 दीनानाथ राय के देख-भाल क्षेत्र शान्ति-व्यवस्था/परीक्षा ड्यूटी एस0के0 महिला महाविद्यालय चौकी हाजा से प्रस्थान कर एस0के0 महिला महाविद्यालय ग्राम तिलठी में मौजूद थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो गाँजा सप्लाई का काम करता है हनुमान नगर चौराहा पर गाँजा के साथ मौजूद है और कहीं सप्लाई करने हेतु ले जाने की फिराक
में है। मुखबीर खास कि उक्त सूचना पर विश्वास करके हमराही को अवगत कराते हुये निर्धारित स्थान पर निकले। रास्ते में चौकी से आरक्षी नरेन्द्र सिंह यादव व आरक्षी कृष्ण कुमार को साथ हनुमान नगर चौराहा पर पहुँच कर समय करीब 14.00 बजे अभियुक्त जैल सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 ब्रह्मा सिंह निवासी सेमरा पूरब पट्टी थाना चील्ह को 02 किलोग्राम 100 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का नामः-
1- उ0नि0 श्री संजय कुमार राय प्रभारी चौकी चेतगंज थाना चील्ह मीरजापुर।
2- आरक्षी दीनानाथ राय चौकी चेतगंज थाना चील्ह मीरजापुर।
3- आरक्षी नरेन्द्र सिंह यादव चौकी चेतगंज थाना चील्ह मीरजापुर।
4- आरक्षी कृष्ण कुमार सिंह चौकी चेतगंज थाना चील्ह मीरजापुर।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पताः-
जैल सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 ब्रह्मा सिंह निवासी सेमरा पूरब पट्टी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर।
बरामदगीः-
02 किलोग्राम 100 ग्राम गाँजा

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *