Breaking News
Screenshot 20241209 1304172

मंत्री राजेश नागर ने अपने भतौला निवास पर जनता की समस्याओं को सुनीं 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टScreenshot 20241209 1304172

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास स्थान भतौला में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया बाकी समस्याओं के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि हर रविवार को उनके निवास स्थान पर खुला दरबार लगेगा,जिसमें जनता अपनी समस्याएं लेकर आ सकती है।

इस मौके पर विभिन्न अधिकारी मौजूद रहते हैं और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के जरिए भी संपर्क किया जाता है। मंत्री नागर ने कहा कि जनता की सेवा के लिए हम सरकार में आए हैं। जनता ने अपनी सेवा के लिए यह सरकार चुनी है। इसलिए हम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की सेवा में किसी प्रकार की कोताही ना बरतें। वह प्रयास करें कि जनता को उनके दरबार में आने की जरूरत ही ना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी सीटों पर बैठने के निर्देश दिए गए हैं वहीं क्षेत्र में चल रहे कार्यों की भी लगातार निगरानी करने को कहा गया है। मंत्री राजेश नागर ने आज अधिकांश मिली समस्याएं मौके पर ही निपटा दीं वहीं कुछ अन्य कार्यों में अधिकारियों को समयबद्ध किया गया है।

सैकड़ों की संख्या में लोग मंत्री राजेश नागर के भतौला निवास पर पहुंचे और अपनी समस्याएं बताईं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी यहां पहुंचे जिन्होंने उन्हें मंत्री बनने की भी बधाई दी है। राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हम हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और हमारा मूल मंत्र अंत्योदय अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन पहुंचाने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इसमें हमारे सीएम नायब सिंह सैनी बहुत ही दरिया दिल हैं और हर विकास कार्य के लिए उनकी ओर से खजाने के मुंह खोले गए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *