Breaking News

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
घुघली कप्तागंज रेल मार्ग पर स्थित मंगलपुर पटखौली गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते चले कि शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि मंगलपुर पटखौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर किसी अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा है जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए। घंटों की मशक्कत के बाद मृतक की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डिहा निवासी हिदायत के रूप में हो गई। इस दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए।इस बाबत परिजनो का कहना है मृतक अपने घर से अपने ससुराल स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर जा रहे था तथा कान से भी उसे कम सुनाई देता था । छानबीन के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में लिखित शिकायत परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई है।इस बाबत जखीरा चौकी इचार्ज संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अधेड़ की मौत हादसे में होना प्रतीत हो रहा है क्योंकि मृतक कम सुनता था इसी कारण रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी जिससे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *