Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 06 at 12.01.47 PM

जिला बार एसो. ने किया भगवान परशुराम जयंती का आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बार एसोसिएशन, फरीदाबाद के प्रधान के0पी0 तेवतिया ने कहा कि भविष्य में इस वर्ष की भांति हर वर्ष परशुराम जयंति का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आयोजन में आए सभी अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस दिवस को आयोजित करने के साथ-साथ भगवान परशुराम जी के नक्शे कदम पर चलने का प्रण लें। फरीदाबाद बार के महासचिव सन्दीप पाराशर ने भी पुष्प अर्पित कर भगवान परशुराम का आर्शीवाद प्राप्त किया।

सन्दीप पाराशर ने बताया कि भगवान विष्णू ने भगवान परशुराम के रूप में 6वां अवतार लिया था। भगवान परशुराम का जन्म बाहृण परिवार में हुआ था परन्तु उनका स्वभाव व गुण क्षत्रियों जैसा था। इस मौके पर गोपाल शर्मा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद,एडवोकेट अश्विनी त्रिखा,हरियाणा खनन एवं परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई व भाजपा नेता टिप्पर चन्द शर्मा,ओपी शर्मा पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल पंजाब एण्ड हरियाणा भी उपस्थित रहे।

जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद की ओर एडवोकेट तरूण भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट कुंवर दीपू सिंह रावत उपाध्यक्ष,एडवोकेट अनिल कुमारी उपाध्यक्ष,एडवोकेट मनबीर तंवर सचिव,एडवोकेट आशीश अरोड़ा संयुक्त सचिव, एडवोकेट नीरज कुमार कोषाध्यक्ष सहित जेपी अधाना पूर्व प्रधान,एडवोकेट सन्तराम शर्मा,एडवोकेट हिमांशु तेवतिया, एडवोकेट दीपक गुप्ता,एडवोकेट मनीश शर्मा,एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा,एडवोकेट हेमन्त शर्मा, एडवोकेट राजेश बैंसला, एडवोकेट विशाल रावत, एडवोकेट रविन्द्र सिंह,एडवोकेट कुंवर दलपत,एडवोकेट मुकेश पाराशर,एडवोकेट नरेन्द्र पाराशर, एडवोकेट जयसिंह करहाना, एडवोकेट अजीत डागर, एडवोकेट मनोज पंडित, एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज, एडवोकेट सतीश तेवतिया, एडवोकेट संजीव अत्री,एडवोकेट दिनेश तोमर,एडवोकेट राहुल पाराशर,एडवोकेट ओमदत्त शर्मा, एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज, एडवोकेट विजय शर्मा सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *