Breaking News

अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोईया महासंघ के अध्यक्ष राजवंशी शर्मा के नेतृत्व में समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

Ibn24×7news
परतावल महाराजगंज
आज दिन सोमवार को स्थानीय पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के आवास पर अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोईया महासंघ के अध्यक्ष राजवंशी शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया।

IMG 20220704 WA0034
क्षेत्र के रसोईया गण भारी संख्या में विधायक आवास पर पहुंचकर अपनी अपनी बदहाल स्थिति को विधायक के सामने रख प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

IMG 20220704 WA0033
अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोईया महासंघ ने अपने मांग पत्र में मई एवम जून माह का मानदेय व दो साड़िया सभी रसोइयों रसोइयों देने के साथ मानदेय प्रत्येक माह दस हजार रुपये देने की मांग की है। रसोइयों को दुर्घटना बीमा देने और इन को स्थाई किया जाये जिससे विद्यालय से निकालने की व्यवस्था समाप्त हो। बताते चलें कि स्थानीय विधायक ने उपस्थित सभी रसोइयों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं पुरजोर तरीके से कोशिश करूंगा तथा शासन के सामने आपके समस्याओं को रखकर ठोस कार्रवाई कराने का प्रयास करूंगा।ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा , परतावल ब्लॉक अध्यक्ष दीनानाथ दुबे, जिला अध्यक्ष बिंदु देवी, जिला महासचिव सरस्वती ,मंडल अध्यक्ष विजय लाल श्रीवास्तव, सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर लाल कनौजिया ,मिठौरा ब्लॉक अध्यक्ष फेरई गौतम व संगठन मंत्री ओमप्रकाश सागर सहित अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोईया महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *