Breaking News

गाजीपुर की मधु को काशी मे मिसेज 1 रनर अप नार्थ इंडिया के खिताब से नवाजा गया

Ibn news राकेश पांडेय गाजीपुर

गाजीपुर :वाराणसी के 2 स्टार होटल में मुंबई की संस्था की तरफ से मिस्टर , मिस , मिसेज नार्थ इंडिया 2022 के फैशन शो का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में गाजीपुर महिला विकास मंच की अध्यक्ष मधु यादव को मिसेज 1 रनर अप नार्थ इंडिया के खिताब से नवाजा गया ।

कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व लखनऊ , पटना , दिल्ली , कानपुर और आजमगढ़ में इस तरह के कार्यक्रम करने वाली सभी संस्थाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पहली बार वाराणसी में मिला ।

इस बात की जानकारी होने पर जिले के रहने वाले युवा काफी उत्साहित रहे । मधु के जनपद पहुंचने पर शहर के एक मैरिज हाल में उनका भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर महिला विकास मंच के सभी पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे ।

इस कार्यक्रम में बबलू जायसवाल , धर्मेंद्र जायसवाल , अमित सिंह , मेराज , राजेश गुप्ता , शिवजी शर्मा , संपत भारती, हिमालय जयसवाल , नीलम सिंह , आलमगीर रायनी व मधु के पिता भूतपूर्व सैनिक महेंद्र सिंह यादव ने मधु को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया ।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *