Breaking News
image 2

राप्तीनगर क्षेत्र के गणेशपुरम मुख्य मार्ग के निर्माण एवं नाली बनवाने के सम्बन्ध में दिया ज्ञापन।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गणेशपुरम विकास समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए दीना नाथ सिंह के नेतृत्व में आशुतोष यादव, आशीष पांडेय, दिनेश मिश्र, विमल कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार पाल, संजीव तिवारी एवं ब्रह्मानंद श्रीवास्तव के साथ गणेशपुरम के जर्जर रोड एवं नाली की स्थिति से अवगत कराने हेतु माननीय मंडलायुक्त महोदय गोरखपुर से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कॉलोनी वासियों के संयुक्त हस्ताक्षर से माननीय मंडलायुक्त महोदय से अनुरोध किया गया है कि गणेशपुरम में विगत 17 जून से लगातार जलजमाव के कारण सभी रोड बहुत ही जर्जर हो गए है नालियां धंस गई है और आये दिन महिलाएं, बच्चे, बृद्ध, दिव्यांग एवं स्कूली बच्चों को आने जाने में बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। महोदय हम सभी की समस्याओं की गंभीरता का सज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य कराने की कृपा करें। मंडलायुक्त महोदय ने पूरे पत्र को पढ़ा और आश्वासन दिया कि जल्द कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *