Breaking News

मिशन शक्ति के अन्तर्गत मेगा इवेन्ट प्रधान सम्मेलन का हुआ आयोजन

Ibn24×7news
महराजगंज
प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2022 से जून, 2022 (100 दिवस) की विस्तृत कार्ययोजना के अन्तर्गत आज दिनांक 13 मई, 2022 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से 02.00 बजे तक विकास भवन सभागार में मेगा इवेन्ट प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

IMG 20220513 WA0020महिला ग्राम प्रधानों से मेगा ईवेन्ट प्रधान सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन कराकर शुभारम्भ किया गया। डी०सी० त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति फेज 430 के अन्तर्गत महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये चलाये जा रहे सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत रूप से उपस्थित ग्राम प्रधानों के बीच व्यापक चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज के निर्देश के क्रम में जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों से 07-07 ग्राम प्रधानों में से महिला ग्राम प्रधान को वरीयता देते हुए उपस्थित कराने का निर्देश दिया गया था, जिसके कम में समस्त विकास खण्डों से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, महिला मंगल दल तथा समस्त विभागों के द्वारा तैनात महिला कार्मिकों को भी प्रतिभाग कराया गया। मेगा इवेन्ट प्रधान सम्मेलन में जनपद की 23 वर्ष की युवा महिला ग्राम प्रधान राजनन्दनी जायसवाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं को समाज में आत्म निर्भर बनने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार के प्रति जागरुक होते हुए अपने हक के लिए आगे आना पड़ेगा। श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सी०पी०एस० योजना महराजगंज द्वारा महिलाओं तथा बच्चों के अधिकार के प्रति किशोर न्याय अधिनियम, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि पर चर्चा कर जागरूक किया गया। पंचायती राज विभाग से दीप्ति जायसवाल, ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं के अपने शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, के प्रति जागरूक होकर समस्त ग्राम प्रधानों से योजनाओं के बारे में विस्तार से ज्ञान प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया। मेगा इवेन्ट प्रधान सम्मेलन में श्री अनिल जोशी, अध्यक्ष, प्रधान संघ सध्या देवी पूनम, सरिता, सुशीला, प्रियंका गुप्ता, परमजोता, राजनन्दनी जायसवाल, लक्ष्मीना आदि ग्राम प्रधान तथा महिला कल्याण विभाग के श्रीमती संज्ञा देवी, रत्ना तिवारी, जिला समन्वयक, प्रियन्का सिंह, परामर्शदाता, शिखा तिवारी, कैस वर्कर व समस्त अधिकारी व कर्मचारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *