Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 20 at 3.55.45 PM

मवई अयोध्या – भारत रत्न स्व० राजीव गांधी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी – दया नंद शुक्लाWhatsApp Image 2024 08 20 at 3.55.45 PM

अयोध्या – भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व०राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर ब्लॉक मवई के रानी मऊ स्थित निर्मल कुटिया पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व एआईसीसी सदस्य दया नंद शुक्ला ने भारत रत्न स्व० राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने स्व० राजीव गांधी की जीवनी पर रोशनी डालते हुए कहा कि अल्प समय में हमारे प्रिय नेता ने जो भारत को दिया वह अविस्मरणीय है।

हमें उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। श्री शुक्ला ने कहा कि स्व० राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता होने के साथ ही विश्व स्तर के नेता थे, विश्व के अहम मुद्दों के समझौते में उनकी भूमिका सराहनीय रही थी, ऐसी शख्शियत को आज हम ही नहीं बल्कि पूरा देश नमन कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्व० राजीव गांधी का शुरू से ही तकनीक की ओर झुकाव था, और वे समझते थे कि विज्ञान और तकनीक देश की कई पुरानी समस्याओं का निराकरण कर सकती है।

इसी लिए आज भारत तकनीकी क्रांति में आगे है। स्व० राजीव जी को प्रगतिवादी प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाता है। वहीं ग्राम नेवरा में पूर्व प्रधान कदीर खां के निवास पर भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जंयती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, स्व० राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद करते हुए कहा कि स्व० राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए। टेलीकॉम क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ-साथ उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को भी सुदृढ़ व मजबूत बनाया।

गोष्ठी में जिला युवक कांग्रेस के महा सचिव अनमोल शुक्ला,राम आशीष तिवारी, रामानंद शुक्ला,दया शंकर पाठक, मुबीन अहमद, राम कृष्ण शुक्ला, शिव कुमार मौर्य,माया तिवारी, ऋषभ मिश्रा, सोनित तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि दारा सिंह, मोहम्मद आमीन, मुईन अंसारी, हाफिज मुन्ना,कमलेश यादव आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *