Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 09 at 1.35.48 AM

मवई अयोध्या – बाला जी सेवा समित द्वारा भव्य बाला जी जागरण का हुआ आयोजन

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

आज शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा विशाल भंडारा

अयोध्या – मवई चौराहा स्थित पटरंगा रोड पर बालाजी सेवा समिति मवई चौराहा के द्वारा बालाजी का भव्य जागरण आयोजित किया गया।जिसका शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव,ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी व बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर शनिवार की रात करीब 8 बजे किया गया।

WhatsApp Image 2023 04 09 at 1.35.48 AM
बाला जी महाराज का 56 प्रकार का भोग लगा कर प्रसाद वितरण के साथ जागरण की शुरुआत हुई जो पूरी रात्रि चला जिसमे भक्तिमय भजनों के माध्यम से भजन गायकों ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान विधायक राम चन्द्र यादव, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी,भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया,समरपाल सिह यादव,दुल्लापुर प्रधान संतोष यादव,राजेश शर्मा,ज्ञान चन्द्र चौरसिया,जगन्नाथ यादव समेत तमाम नेता रहे।

श्री बालाजी जागरण परिवार दिल्ली ने भक्ति गीतों व अपनी मधुर आवाज से भक्तो को भक्तिमय रस से सराबोर कर दिया।मुख्य भजन गायिका ज्योति गोस्वामी व गायक अंशु गोस्वामी ने अपनी भक्ति गीतों समा बांधे रखा।जागरण में मनमोहक झांकियां सिम्मी तिलकधारी इंटरनेशन झाँकी ग्रुप दिल्ली व जयपुर के द्वारा भक्तो को मनमोहक झांकियां दिखाई गई जो भक्तो को खूब रास आईं।
इस दौरान बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल, मनोज कसौंधन, संजय जायसवाल, श्यामजी कौशल, कुंदन जायसवाल, समरपाल सिह यादव,आलोक कौशल, विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कौशल, संगठन मंत्री अंजनी साहू,रविंद्र शर्मा पवन गुप्ता,अतुल,आशीष कसौंधन आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *