Breaking News
814c17e5 acea 4d5e b242 630e88801214

मवई अयोध्या-फर्जी शिकायत से भेलसर गांव के बिजली उपभोक्ता परेशान

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS260a3916 811f 416b ae66 5e88b8e1a80c

फर्जी शिकायतकर्ता की एसएसपी से जांच कर की गई कार्यवाही की मांग

अयोध्या – बिजली चोरी की फर्जी शिकायत से परेशान उपभोक्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विद्युत विभाग को एक लिखित शिकायती पत्र देकर शिकायतकर्ता की जाँचकर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।यह मामला रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलसर गांव का है।गांव निवासी मोहम्मद ज़फ़र पुत्र दोस्त मोहम्मद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व विद्युत विभाग को लिखित शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।

कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बिजली मित्र एस के शेख द्वारा मेरे द्वारा बिजली चोरी किये जाने की निराधार शिकायत विद्युत विभाग रूदौली में निरंतर करता रहता है। एक सप्ताह के अंदर चार से पांच बार इसकी शिकायत की जा चुकी हैं। और लगातार विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा हमारे घर की जांच की जाती है। जबकि उपखंड अधिकारी रूदौली द्वारा जांच करने पर शिकायत झूठी व निराधार पायी गई।814c17e5 acea 4d5e b242 630e88801214

लेकिन शिकायतकर्ता फर्जी शिकायत करने से बाज नही आ रहा है। और वह निरन्तर शिकायत करता रहता है।जबकि शिकायतकर्ता हार्ट व शुगर का मरीज है।बार बार विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग करने से पीड़ित का बीपी व शुगर बढ़ने के कारण घबरा जाता हैं और उसकी तबियत काफी बिगड़ जाती है पीड़ित के हार्ट का मरीज होने के चलते कभी भी उसके साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती हैं। बार बार फर्जी शिकायत से उपभोक्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व विद्युत विभाग से शिकायतकर्ता एस के शेख के बारे में जांच कर उसे झूठी व निराधार शिकायत करके मुझे मानसिक प्रताड़ना देने के लिए उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। वही सूत्रों का कहना हैं कि जबसे लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित भेलसर चौराहा पर एक जन सेवा केंद्र खुला है। जहां पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों का हर वक्त जमावड़ा लगा रहता है।जबसे यह जन सेवा केंद्र खुला है तभी से भेलसर गांव में छापेमारी अधिक बढ़ गई है और हर रोज विधुत विभाग की टीम गांव में घूमती रहती है।

उपभोक्ताओं ने उक्त जनसेवा केंद्र की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *