रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS
डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधायक ने दी श्रद्धांजलि
अयोध्या 23 जून – विधानसभा रूदौली क्षेत्र डाक बंगला नहर कोठी,पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। व उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी व नमन किया।
विधायक ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे बताया कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय राजनीति और समाज में उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और समय से आगे की सोच के लिए जाना जाता है। उनके जीवन और कार्यों ने दिखाया कि वे न केवल अपने समय के मुद्दों को समझते थे, बल्कि भविष्य की चुनौतियों और अवसरों का भी गहरा ज्ञान रखते थे। देश और समाज के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कितना नुकसान पहुंचा सकती है, इसको हमारे कई दार्शनिक समाजसेवियों ने दशकों पहले समझ लिया था। एक देश और एक विधान का मंत्र देने वाले डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए मिसाल पेश की है!