Breaking News

लॉक डाउन के चलते सड़कों पर फर्राटा भरने वालों पर चला मवई पुलिस का चेकिंग अभियान

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

18/05/2021 मवई अयोध्या – लाकडाउन में दो पहिया वाहनों से बिना वजह सड़क पर फर्राटा भरने वालों पर पुलिस प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गयी हैं। मवई चौराहे पर आधा दर्जन दो पहिया वाहनों का चालान किया। एस एस पी शैलेश पाण्डेय के निर्देश पर लाकडाउन में बेवजह सड़क पर घूमने वालों पर अंकुश के लिये मवई थाना के उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह उप निरीक्षक अशोक कुमार ने मवई चौराहे पर चेकिंग कर वाहन चालकों को चेतावनी दी।

और कई वाहनों का चालान किया। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि घरों से बाहर मत निकलें। अगर बहुत ही आवश्यक हो तो मुंह पर डबल मास्क लगाकर निकलें घर पर रहें सुरक्षित रहें। उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि 6 दो पहिया वाहनों का आन लाइन चालान तथा बगैर मास्क लगाए घूम रहे चार लोगों का चालान कर आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

खेलों से हमारे तन मन और जीवन का विकास होता है:राजेश नागर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर 77 स्थित नव आरम्भ स्पोर्ट्स अकादमी ने द्वितीय …