Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 28 at 4.36.55 PM scaled

मवई अयोध्या – पत्रकार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने से आक्रोशित पत्रकारों ने जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या 28 मई – पत्रकार के विरुद्ध रंजिशन शंका के आधार पर लेखपाल द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के विरोध में आक्रोशित पत्रकारों ने तहसील अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट की अगुवाई में जिलाधिकारी अयोध्या को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी रूदौली को सौंपा।WhatsApp Image 2024 05 28 at 4.36.55 PM scaled
मांगपत्र के माध्यम से कहा गया है कि सोहावल तहसील में बीते कुछ माह पहले अरथर गांव के पशुचर की जमीन पर यूकेलिप्टस के सैकडो पेड काट डाले गये। आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बजाय बगैर कोई साक्ष्य के पत्रकार राम सुरेश सिंह को हलका लेखपाल ने विपक्षी शिकायत कर्ता के बयान के आधार पर ही आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज करा दिया।

जबकि पीडित पत्रकार राम सुरेश सिंह ने बताया कि विपक्षी शिकायत कर्ता एक भू माफ़िया है।विगत तीन माह पहले संजय गंज ग्राम सभा की करोडो रूपये कीमत की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करवा रहे थे जिसकी खबर छापने से निर्माण कार्य नही हो सका।हताशा मे विपक्षी व हल्का लेखपाल आपस में मिली भगत करके पेड,काटे जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया गया।पत्रकार के विरुद्ध फर्जी मुक़दमा दर्ज करने से पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।

मांगपत्र के माध्यम से मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी से कराकर पत्रकार के विरुद्ध दर्ज मुकदमा को समाप्त किए जाने एवं झूठी रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की माँग की गई है।उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने कहा कि मांगपत्र उचित माध्यम से जिलाधिकारी महोदय को भेजा जा रहा है। इस अवसर पर जगदंबा श्रीवास्तव, डॉक्टर मोहम्मद शब्बीर, अनिल कुमार पांडेय,ललित गुप्ता, मुदस्सिर हुसैन, आलम शेख, विकास वीर यादव, क़ाजी ईबाद शकेब, सतीश यादव,रियाज़ अन्सारी विष्णुकांत मिश्रा,दरवेश खान,वीरेन्द्र यादव, रमेश पांडे, प्रवेश पांडेय,सुनील कुमार पांडेय, ललित कसौंधन आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *