Breaking News

मवई अयोध्या -सड़क हादसे में चालक की मौत

संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन
आईबीएन न्यूज

मवई अयोध्या – रुदौली कोतवाली की भेलसर पुलिस चौकी के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति भेलसर चौराहे के ओवरब्रिज के निकट भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग चार बजे भेलसर पुलिस चौकी के निकट भेलसर ओवरब्रिज के पास लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक एनएल 01एन7950 उसी में घुस गया जिससे ट्रक को चला रहा चालक प्रदीप कुमार पुत्र बीर सिंह निवासी नगला बोलोन थाना कायम गंज जनपद फरूखाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया।चौकी प्रभारी भेलसर सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि किसी अज्ञात ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक उसी में जा घुसा जिससे चालक प्रदीप कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुदौली ले गए वहां डाक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *