Breaking News

मवई अयोध्या – भाकियू ने तहसील प्रांगण में पंचायत कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

1 3

अयोध्या – रुदौली तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन ने एक पंचायत आयोजित कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में वीरेश कुमार प्रशासनिक अधिकारी को सौपा गया।

रूदौली तहसील प्रांगण में आयोजित भाकियू की पंचायत जिला अध्यक्ष रविशंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व भाकियू के जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह टाइगर ने किया।भोला सिंह टाइगर ने बताया कि आज की पंचायत में कई लोग भाकियू में शामिल हुए हैं जिसमें मुख्य रुप से श्रीमती मीना यादव को महिला ब्लाक सचिव व श्रीमती रामा देवी को मौर्या को ग्राम अध्यक्ष,वेद प्रकाश गौतम को मवई ब्लाक का सचिव मनोनीत किया गया।

जिला अध्यक्ष रविशंकर पांडेय ने पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की फसलों को छुट्टा जानवरों द्दारा बरबाद किया जा रहा है जिससे किसानों को निजात दिलाने,गन्ना किसानों का गन्ना मूल्य न्यूनतमदर ,₹500 सौ कुंतल किया जाए,रूदौली तहसील क्षेत्र की जर्जर सड़कों मियां का पुरवा से नेवरा, रूदौली से अमानीगंज रोड, बारामासी पौशाला से बाबाबाज़ार रोड व सब्जी मंडी रुदौली से मियां का पुरवा आदि की मरम्मत कराई जाए,RSG 9 सरकारी नलकूप के तारों की मरम्मत कराए जाने आरएसजी सरकारी नलकूप स्थित ग्राम सरैठा में वाटर टैंक मरम्मत व नाली दुरुस्त करवाई जाए, रूदौली तहसील क्षेत्र के सभी तालाबों को कब्जा मुक्त कराया जाए, रूदौली तहसील क्षेत्र के सभी कोटेदार घटतौली में लिप्त हैं वहीं कोटेदारों का आरोप है कि सप्लाई स्पेक्टर की मिलीभगत से हो रही है घटतौली से किसानों मजदूरों का हक़ मारा जा रहा है इसे रोका जाए, क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही से डेंगू,मलेरिया आदि बीमारी मच्छरों के प्रकोप से लगभग सभी गांवों में बजबजाती हुई नालियां सफाई कर्मी की घोर लापरवाही के चलते फैल रहे संक्रमण को रोके जाने सहित सात सूत्रीय
ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में रूदौली तहसील के प्रशासनिक अधिकारी वीरेश कुमार को जिला अध्यक्ष रविशंकर पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष रामचन्द्र विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह टाइगर व जिला मीडिया प्रभारी नितेश सिंह सहित दर्जनों भाकियू के कार्यकता मौजूद रहे।

रवि शंकर पांडे तहसील अध्यक्ष

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *