Breaking News

परास्नातक प्रवेश सूचना

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। सेण्ट ऐण्ड्रयूज़ महाविद्यालय में सत्र 2022-23 में एम0ए0(हिन्दी, राजनीति शास्त्र तथा स्ववित्तपोषित एम0ए0 अंग्रेज़ी, समाजशास्त्र एवं भूगोल), एम0एस-सी (गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र एवं जन्तु विज्ञान) एवं एलएल0बी0 प्रथम वर्ष का प्रवेश परीक्षाफल घोषित हो चुका है और महाविद्यालय की वेबसाईट (www.st-andrews-college.org) तथा सूचनापट्ट पर उपलब्ध है। प्रथम सूची का प्रवेश दिनांक 12, 13 एवं 14 सितंबर, 2022 को वरियता क्रमानुसार सम्बन्धित विभाग में प्रातः 10ः15 बजे से अपरान्ह 1ः15 बजे तक होगा। यह अति आवश्यक है कि प्रवेश के समय छात्र/छात्रायें अपने द्वारा देय सम्पूर्ण शुल्क, 1 पासपोर्ट साइज़ फोटो, आनलाईन फार्म के प्रिंट-आउट के साथ संलग्न समस्त अंकपत्रों/प्रमाण-पत्रों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति, चरित्र एवं स्थानांतरण प्रमाण-पत्र तथा समस्त मूल अंकपत्रों/प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित हों। अन्य किसी विस्तृत जानकारी के लिए विभाग से सम्पर्क करें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *