Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 03 at 1.40.09 PM

गजीपुरा गांव में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत कलश यात्रा में उमडा जनसैलाब

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल।
निकटवर्ती गजीपुरा गांव में श्री धुंधलेश्वर महादेव, गोगाजी महाराज, रामदेव जी महाराज, शनि महाराज व सिद्ध समाधियो की तीन दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आगाज सोमवार को गजीपुरा मंहत प्रेमभारती महाराज, जालोर मंडल अध्यक्ष एवं पुनासा मंहत बाबूगिरी महाराज, सिरोही मंडल अध्यक्ष एवं बडग़ांव मंहत लहरभारती महाराज, शिकारपुराधाम के मंहत दयाराम महाराज, करड़ा मंहत काशीनाथ महाराज, मायलावास एवं ड़ोरडा मंहत कुलदीपभारती महाराज, भाडू महंत शिवगिरि महाराज, निंबावास मंहत अमृतनाथ महाराज व शिष्य महेन्द्र भारती महाराज सहित दर्जनों संत महात्माओ की सानिध्यता में विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा सवेरे आठ बजे मंदिर प्रांगण में रवाना हुई। जिसमे छतीस कौम की २५१ बालिकाओ ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होते पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचकर विसर्जन हुआ। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, रथ व पंजाबी बैड़-बाजे आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस दौरान धर्मसभा का आयोजन हुआ।

जिसमें ब्रहधाम आसोतरा मंहत तुलसाराम महाराज, कनाना महंत परशुराम गिरी महाराज, चौहटन जगदीशपुरी महाराज, परेऊ मंहत ओमकार भारती महाराज, देव दरबार मंहत बलदेवनाथ महाराज, भारापुर मंहत देवजी राजा गिरनार, थली मंहत जगदीशपुरी महाराज, वालेर मंहत सुखदेवपुरी महाराज, बालोतरा मंहत निर्मलदास महाराज, बाडमेर मंहत खुशालगिरी महाराज व कमलनाथ महाराज सहित दर्जनो संत महात्माओ की मौजूदगी में धर्मसभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शिकारपुरा मंहत दयाराम महाराज ने कहा कि धर्म व संस्कृति मानव मात्र को सदमार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करती है। महाराज ने कहा कि हमें व हमारी भावी पीढ़ी को धर्म संस्कृति का व्यापक ज्ञान जानकारी होना बहुत जरूरी है। कनाना महंत परशुरामगिरी महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें व हमारे बालकों को धर्म संस्कृति का ही पाठ पढ़ाते है। महाराज ने धर्म संस्कृति के साथ-साथ भावी पीढ़ी को शिक्षा, स्वास्थ्य व देशी खानपान पर भी ध्यान देने की बात कही। इस दौरान गजीपुरा महंत द्वारा सांधु संतो का स6मान किया गया। इस दौरान प्रधान आचार्य शास्त्री प्रवीणकुमार त्रिवेदी व ब्रह्मा अशोक दवे के सानिध्य में काशी, द्वारिका, अहमदाबाद व जोधपुर से
ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद काण्व शाखा, शुक्ल यजुर्वेद माध्यंदिनी शाखा, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद कौथुमी व जैमिनी शाखा

आदि ४५ ब्राह्मणों द्वारा प्रायश्विवत, गणपति पूजन,पुण्याहवाचन, नांदीश्राद्य, वर्धिनिपवूजन, ऋत्विक वरण, मण्डप प्रवेश, अग्नि स्थापन, वास्तु आदि देवता स्थापन, ग्रह होम, कुटीर होम, महारूद्र धान्यादिवास व नीराजनादि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन मीठालाल जांगिड ने किया।

इस दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस उप अधीक्षक सीमा चौपड़ा व थानाधिकारी लक्षमणसिंह चंपावत के नेतृत्व में बड़ी सं2या में पुलिस के जवान तैनात रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, धानेरा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बलवंतसिंह राव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव बोरली व ग्रामीण मंडलध्यक्ष छगनलाल राजपुरोहित देलवाड़ा सहित बड़ी सं2या में ग्रामीण मौजूद थे।

आज होगे यह कार्यक्रम : प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सवेरे स्थापति देव पूजन, मूर्तिमूर्तिलोकपालवाहन होम, शांतिक पोष्टिक हवन, महारूद्र जलाधिवास, घृताधिवास, देव स्पन, निक्षेपांतप्रासाद वास्तु शांति, प्ररासाद स्पन, स्थाप्यदेव होम, तत्वन्यास होम, शयनाधिवास, संाय पूजना आरती व अंत महात्माओ का आगमन और रात्रि में श्याम पालीवाल एंड पार्टी पाली द्वारा भंजनो की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। तीसरे दिन बुधवार को प्रात स्थापित देव पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, प्रतिष्ठा होम, महारूद्र अघोर होम, बलिदान, पूर्णाहुति, वसोर्घारा, महाआरती, विसर्जन, ब्राहण सत्कार, संत समागम, धर्मसभा, संत महात्माओ का बहुमान, स6मान और फले चुंदड़ी का आयोजन होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *