Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 31 at 4.55.51 PM

मनु भाकर ने दो पदक जीतकर रचा इतिहास:शारदा राठौर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में मनु भाकर ने दो पदक जीत कर इतिहास रचा है। इसके लिए पूर्व विधायक शारदा राठौर ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उनके माता-पिता को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनु भाकर देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी है। WhatsApp Image 2024 07 31 at 4.55.51 PMजिन्होंने ओलंपिक खेलों के एयर पिस्टल मुकाबले में दो पदक जीत कर देश के लिए इतिहास रचा है। यह देश के लिए ही नहीं हरियाणा व फरीदाबाद के लिए गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने मनु भाकर से फोन पर वीडियो कॉल करके बातचीत की और उन्हें भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद पिता रामकिशन व माता सुमेधा को मिठाई खिलाकर उन्हें बेटी के पदक जीतने की मुबारकबाद दी। इस दौरान पिता ने पूर्व विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत मेरी बेटी की नहीं फरीदाबाद,हरियाणा व पूरे देश के लोगों की है। क्योंकि पदक जीतने के पीछे मनु भाकर के साथ देश के जन-जन का आशीर्वाद है। इस मौके पर उनके साथ गण मान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *