Breaking News

मनोज यादव ने समाजवादी साइकिल यात्रा सहजनवां से लखनऊ के लिए किया रवाना

रिपोर्ट सत्य प्रकाश यादव

 

गोरखपुर।विधानसभा सहजनवां के नौजवान सुजीत,विशाल, सत्यपाल, संतोष के नेतृत्व में साइकिल यात्रा लखनऊ के लिए रवाना हुई जिसको समाजवादी पार्टी के युवा नेता मनोज यादव सहजनवां पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी विधानसभा 324 सहजनवां ने तिरंगा झंडा एवं समाजवादी झंडा दिखाकर रवाना किया यात्रा सहजनवां से संतकबीर नगर, बस्ती, फैजाबाद, बाराबंकी, जिले होते हुए लखनऊ  2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर पहुंचेगी, साइकिल यात्रियों ने जय जवान-जय किसान, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, मनोज यादव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए निकले, यात्री समाजवादी सरकार में किए गए कार्यों को जनता को बताते हुए लखनऊ पहुंचेंगे, साइकिल यात्री 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के उम्मीद पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी से मिलकर आशीर्वाद लेंगे ! जगह-जगह साइकिल यात्रियों का उत्साह बढ़ाने के लिए समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस साइकिल यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा क्रांति मनोज यादव सहजनवां, राष्ट्रीय पहलवान रामनिवास यादव, सपा नेत्री श्रीमती शकुंतला आर्या, सत्येंद्र यादव, मोनू शर्मा, सुशील यादव, जय श्याम विश्वकर्मा, पन्ने लाल पहलवान, मोहित दुबे,नरसिंह यादव, सूरज निषाद, सतीश प्रजापति, सत्येंद्र गुप्ता, प्रभाकर ओझा, पंकज पाल, चंचल चौबे भोला प्रसाद राजेश गौड़ सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *