Breaking News

भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने वाला तमन्चे के साथ गिरफ्तार

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

03/04/2021 मवई अयोध्या – मवई पुलिस ने भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को तमन्चे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि बाराबंकी जनपद के थाना असन्दरा के ग्राम जरौली निवासी पवन कुमार मिश्रा पुत्र अशोक कुमार ने गुरुवार को भाजपा नेता तेज कुमार तिवारी को फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी।तेज कुमार तिवारी ने मवई थाना पहुंच कर पवन मिश्रा के विरुद्ध तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 507 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि आरोपी मवई चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के निकट खड़ा है।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने तत्काल उपनिरीक्षक अशोक कुमार,हेड कांस्टेबल देवतनन्द सिंह,सिपाही दयानन्द यादव के साथ पहुंच कर आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया।जामा तलाशी लेने पर उसके पास एक तमन्चे 12 बार तथा तीन जीवित कारतूस मिले।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना असन्दरा में इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज थे।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पवन को 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *