Breaking News
Screenshot 20241103 072648

पटाखे चलाने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए झगडे के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241103 072648

फरीदाबाद:हरी विहार व सुभाष कॉलोनी आदर्श नगर बल्लभगढ़ में गली में पटाखे चलाने को लेकर दो पड़ोसियों का विवाद झगड़े में तब्दिल हो गया था।जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजिकृत किया गया। इस मामले को देखते हुए पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश नरवाल आईपीएस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

जिस पर थाना आदर्श नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशिफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिंकी पुत्री दुर्गा प्रसाद निवासी सुभाष कॉलोनी व आदर्श नगर बल्लभगढ़ की शिकायत पर पड़ोसी व उसके परिजनों के विरुद्ध घर में घुसकर मार-पीट, तोड़फोड,लूटपाट, छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं के अंतर्गत 28 अक्टूबर को थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता के मध्य नजर पुलिस आयुक्त ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तार सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना आदर्श नगर की टीम ने 1 नवम्बर को मुख्य आरोपी आशिफ पुत्र कमरुद्दीन निवासी टीकावास पलवल हाल हरी विहार सुभाष कॉलोनी आदर्श नगर को जेसीबी चौक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि झगड़ा पटाखे चलाने को लेकर हुआ था। मामले में अन्य आरोपी घर से फरार है जिनकी तलाश के लिए टीमें गठित की हुई है। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

आपस में दो पड़ोसी परिवारों का पटाखा चलाने पर झगड़ा होने का मामला है। किसी विषेश समुदाय द्वारा मिलकर झगड़ा नही किया गया है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मध्यनजर घटना स्थल पर पुलिस तैनात है। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को बाधित नही होने दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है,किसी प्रकार की सांप्रदायिक पोस्ट व भ्रामक प्रचार करने वालो के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *