Breaking News
Screenshot 20241103 072318

छठ पूजा को लेकर शहर के सभी छठ घाटों पर साफ सफाई का कार्य जोरों पर 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241103 072318

फरीदाबाद: आगामी 5 नंबर यानी मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू होने वाले छठ पूजा का महापर्व शहर में जहां-जहां बिहार व पूर्वी पूर्वांचल के वासी रह रहे हैं। वह अब शहर के सभी छठ घाटों को साफ सफाई करने में लग चुकें हैं। तो वहीं पूर्वांचल सेवा समिति छठ पूजा स्थल सेक्टर-29 पुल के अध्यक्ष कामेश्वर भारती,कोषाध्यक्ष अर्जुन कुमार भारती,संरक्षक प्रिंसिपल रंजीत भारती एवं बहुत सारे सक्रिय सदस्य हरेंद्र सिंह, धीरेंद्र पांडे,पप्पू गिरी,ललन गिरी, शर्मा,रघुनाथ भारती,उपेंद्र भारती,कमोद झा,हरेंद्र ठाकुर,आजाद गिरी,मिश्रा, उमाशंकर सिंह और समिति के सभी सदस्यों के परिश्रम से हर साल के भांति इस साल भी पिछले 15 दिनों से छठ घाट की सफाई का कार्य बहुत तेजी में चल रहा है।

तो वहीं भारत कालोनी कच्चा खेड़ी रोड़ बिहारी जन मंच के अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि इस बार छठ पूजा का महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। और शहर के सभी छठ घाटों पर साफ सफाई अभी जोरों पर है।‌ कई छठ घाटों पर इस बार वर्तमान विधायक व राज्य मंत्री राजेश नागर व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी सभी छठ घाटों पर दर्शन के लिए पधारेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *