Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 21 at 4.35.56 PM

महेश्वरी समाज ने गणगौर की शोभायात्रा का भव्य आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-7 में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा अध्यक्षा पुष्पा झवर के नेतृत्व में गणगौर की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में सज धजकर गणगौर बनकर शोभायात्रा में शामिल हुई। नई सोच व उमंग के साथ युवतियों ने साफा पहन कर धीमी गति से स्कूटी रैली भी निकाली। जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। जगह जगह पर गणगौर का स्वागत भी किया गया व साथ में अल्पाहार की भी व्यवस्था रही।

WhatsApp Image 2023 03 21 at 4.35.56 PMMaheshwari Samaj organized grand procession of Gangaur

शोभायात्रा में नृत्य व गीतों की भी धूम रही।लगभग 500 से ज्यादा समाज के बंधुओं एवं महिलाओं की अविस्मरणीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष रामकुमार राठी,सचिव महेश गट्टानी,सांस्कृतिक मंत्री लक्ष्मी कांत पसारी,युवा संगठन अध्यक्ष मोहित झंवर,सचिव विकास झंवर,युवा संगठन मंत्री मोहित झवर,हितेश पेरीवाल व युवा साथियों एवं मंडल की पूरी टीम का यात्रा के आयोजन में भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रादेशिक महिला अध्यक्षा सीमा मूंदड़ा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश पसारी,मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश झवर,प्रदेश ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील नेवर की गरिमामई उपस्थिति रही। साथ ही रेखा राठी,मेनादेवी सोमानी,इंदु बिहानी,सरिता सोमानी,मैना सोनी,शकुंतला बागड़ी,सुलोचना मालपानी और समस्त महिला मंडल टीम का पूरा पूरा सहयोग रहा।

इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर के सिंजारे का आयोजन भी बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।युवतियों के जोश,मेहनत व बड़ों के आशीर्वाद से कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तंबोला,नृत्य नाटिका,गीत,प्रतियोगिताएं आदि ने शुरू से अंत तक समां बांधे रखा व सभी ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर महिला मंडल की स्तंभ हर कुंवर देवी राठी का भी आशीर्वाद रहा व प्रादेशिक अध्यक्षा सीमा मूंदड़ा भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पर लगभग 250 से ज्यादा युवतियों की उपस्थिति रही।
सुनियोजित कार्यक्रम के लिए इंदु बिहानी,सरिता एवं श्वेता सोमानी व पूरी महिला मंडल टीम का पूरा सहयोग रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *