Breaking News

मड़िहान मिर्जापुर – लाखों खर्च,फिर भी किशोरियां असुरक्षित गांव के सिवान में संचालित होता है संवासिनी गृह,बालिकाएं खुशहाल

मड़िहान नक्सल क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित दिल्ली सरकार के अधीन महिला अल्पावास अब महिला स्वाधार गृह में बदल दिया गया।राज्य सरकार का लाखों खर्च होने के बावजूद संवासिनी गृह में महिला,बच्चे किशोरियां असुरक्षित है।हाला की महिला सुधार गृह की किशोरियां खुशहाल हैं।पूछताछ में किशोरियों ने स्वाधार केन्द्र की कोई शिकायत नही की।
गुरुवार को लखनऊ की टीम ने जांच के दौरान महिला स्वाधार गृह के टिन सेड कमरे व कटीले तार की घेराबन्दी देख भड़क गयी।कहा कि चहारदीवारी न होने से किशोरियां महफूज नही हैं।टीम की सदस्य ने कहा कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर ही यहाँ किशोरियों को रखा जाना चाहिए।पूछने पर अधीक्षिका संस्कृति देवी ने बताया कि भूली भटकी किशोरियां आती हैं उन्हें डीपीओ के आदेश पर रखा जाता है।उन्ही के आदेश पर परिजनों को सौंपा जाता है।सुरक्षा के लिए चार महिला गार्ड दो-दो महिलाओं की डियूटी आठ घंटे रहती है।रात में एक चौकीदार रहता है।महिला सुधार गृह चौकीदार,गार्ड समेत बारह कर्मचारियों की निगरानी में है। पुरुष कर्मचारी की नियुक्ति होने पर टीम ने एतराज जताया।अधीक्षिका को निर्देश दिया कि उन्हें तत्काल हटाया जाय।परिसर में महिला कर्मचारियों का ही प्रवेश होना चाहिए।आवास व कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा भी नही लगाया गया है।नक्सल क्षेत्र में चाइल्ड लाइन केंद्र सुरक्षा की दृष्टि से महफूज नही है।मानक के विपरीत सुधार गृह का रजिस्ट्रेशन कैसे हो गया।यह अपने आप में सवाल खड़ा करता है।जिसपर सरकार का लाखों रुपये जाया हो रहा है।
रिपोर्टर शरद मिश्र

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *