Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 05 at 15.10.50

सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकालकर,भाजपा पर साधा निशाना

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। (अहरौरा) समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद केशरी के नेतृत्व में आज दिन गुरुवार को मिशन-2022 के तहत भाजपा को घेरने आज साइकिल पर निकले।साइकिल यात्रा में जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय ने मीडिया से बात करता हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने में नंबर एक पार्टी है। वो हर मुद्दे पर झूठ पर झूठ बोल रही है। और उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आम लोगों की मदद करने में पूरी तरह नाकाम रही। उन्‍होंने कहा कि महामारी से जब लोगों की जान जा रही थी तब प्रदेश में जमकर दवाओं की कालाबाजारी हो रही थी।

लोग कोरोना की वजह से नहीं बचे। यह सरकार की विफलता थी। बड़ी संख्‍या में लोग मारे गए। लोगों को मजबूरन अपने प्रियजनों की लाशें गंगा में बहानी पड़ीं लेकिन सरकार इस सच्‍चाई को स्‍वीकार करने की बजाए झूठ पर झूठ बोल रही है।
नगर अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य ने कहा कि हम यूपी को नई दिशा देना चाहते हैं। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि सरकार ऑक्‍सीजन तक उपलब्‍ध नहीं करा पाई। जनता में नाराजगी है। हो सकता है आने वाले समय में सपा को चार सौ सीट भी जितवा दे।

 

आज ऐसे हालात हैं कि भाजपा के पास प्रत्‍याशी कम पड़ेंगे। ये लोग चुनाव आते-आते अपराधियों के कितना करीब पहुंच गए हैं। इसी दौरान साईकिल यात्रा में नगर अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद केशरी, रणजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय, मुरारी यादव, संतोष मौर्य, के साथ दर्जनों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *