Breaking News

साथ पैदा हुए साथ जिए और अब साथ मरे, मेरठ में 24वें जन्मदिन पर जुड़वां भाइयों की कोरोना से मौत

 

IBN TEAM

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक साथ पैदा हुई दो सगे भाइयों की कोरोना से मौत हो गई है दोनों भाई एक साथ पैदा हुए एक साथ पढ़े और एक साथ नौकरी की अपना अंतिम जन्मदिन मनाने के बाद बीमार हुए,और फिर दोनों का देहांत हो गया जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है बताते हैं पूरी घटना
ग्रेगरी रेमंड राफेल को 23 अप्रैल, 1997 का याद है।

इस दिन उनकी पत्नी सोजा अस्पताल में थीं। वह डॉक्टर के आकर खुशखबरी सुनाने का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टर ने आकर उन्हें बताया कि उनके घर जुड़वां बेटे हुए हैं। रेमंड की खुशी का ठिकाना न रहा। वह अस्पताल से अपनी पत्नी और जुड़वां बेटों को खुशी से घर ले गए। वह 23 अप्रैल को अपनी जिंदगी का सबसे खुशी का दिन मानते थे। इस दिन के ठीक 24 साल बाद 24 अप्रैल को उनके दोनों बेटे बीमार पड़े और दोनों की 13 और 14 मई को मौत हो गई।

रेमंड ने बताया कि उनके जुड़वां बेटे जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने बताया कि साथ में जन्म लेने के बाद हमेशा दोनों ने एक साथ हर काम किया। एक साथ सोते, खाते, खेलते, पढ़ाई और यहां तक कि दोनों ने कंप्यूटर इंजिनियरिंग भी साथ करके हैदराबाद में नौकरी भी एक साथ की। उन्हें नहीं बता था कि दोनों एक साथ बीमार होंगे और एक साथ ही इस दुनिया से विदा भी होंगे।

23 को मनाया 24वां जन्मदिन और खराब हुई तबीयत
रेमंड ने बताया कि 24 अप्रैल को दोनों बेटों की तबीयत खराब हुई। उन्हें कोरोना वायरस हुआ था। उन्हें दिल के कोने में यह डर था कि अगर कहीं किसी एक को कुछ हो गया था वह दूसरे को क्या जवाब देंगे। वहीं एक दूसरा डर यह भी था कि पैदा होने से लेकर 24वें. जन्मदिन तक उन्होंने कभी भी एक-दूसरे से अलग हटकर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि दोनों एक साथ ठीक होकर घर जाएंगे या फिर एक को कुछ हुआ तो दूसरा भी नहीं बचेगा।

मां के मुंह से निकला, नहीं बचेगा राल्फ्रेड भी
राफेल ने बताया कि पहले जोफ्रेड की मौत हुई। जब इसकी खबर सोजा को हुई तो उसके मुंह से बस यही निकला कि अब राल्फ्रेड भी नहीं बचेगा। यही हुआ, कुछ घंटों बाद राल्फ्रेड के मरने की खबर भी आई। उन्होंने कहा,’वे हमें एक बेहतर जिंदगी देना चाहते थे। हम लोगों ने टिचिंग करके बच्चों को पाला-पोसा। बहुत संघर्ष किया। दोनों ने हैदराबाद से कोरिया और फिर जर्मनी जाने की योजना बना रहे थे। मुझे नहीं पता कि भगवान ने हमें इस तरह सजा क्यों दी।’

 

राल्फ्रेड ने मां से कहा झूठ बोल रही हो और…
राल्फ्रेड ने अपना आखिरी फोन अपनी मां को किया था। उसने उससे कहा कि वह ठीक हो रहा है और जोफ्रेड के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। तब तक जोफ्रेड की मौत हो चुकी थी। घरवालों ने उसे नहीं बताया कि वह मर चुका है। उन लोगों ने कहा कि जोफ्रेड को दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है लेकिन राल्फ्रेड ने अपनी मां से कहा, ‘तुम झूठ बोल रही हो’ और फोन काट दिया।

 

आरटीपीसीआर रिपोर्ट आ गई थी निगेटिव
मेरठ के छावनी क्षेत्र के निवासी, परिवार ने शुरू में भाइयों का घर पर इलाज किया, यह सोचकर कि बुखार कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ग्रेगरी ने कहा कि जुड़वा बच्चों को 1 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पहली रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। कुछ दिनों बाद उनकी दूसरी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। डॉक्टर उन्हें कोविड वार्ड से आईसीयू में ले जाने की योजना बना रहे थे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *