Breaking News
IMG 20210926 161354

सिसवा बाजार में हुआ राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का सजीव प्रसारण

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महराजगंज
राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर सिसवा नगर पालिका परिषद में ‘इफको किसान’ ने दिल्ली में आयोजित अमित शाह के सहकारी समितियों के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।इफको किसान के गोरखपुर मंडल के सहायक प्रबंधक अमित कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन रोड स्थित बिस्वाश भवन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सहकारिता मंत्री के सम्बोधन के पूर्व इफको किसान ग्रीन सीम कार्ड,इफको किसान पशु आहार एव कैल्शियम के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार यादव और बबलू कुमार ने किया तदोपरांत अमित शाह(गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार)ने अपने वर्चुअल सम्बोधन से उपस्थित किसानों को वर्तमान परिस्थितियों में सहकारी संस्थाओं की संख्या,स्थिति और उनसे किसानों को होने वाले फायदे के बारे में बताया।इस अवसर पर नागेन्द्र मल्ल,जनार्दन यादव,भोरिक यादव,दिनेश तिवारी,उत्पल बिस्वास,अशोक कुमार,राजेश्वर पटेल,रामचंद्र यादव,राजेश यादव,तारकेश्वर वर्मा,अनिल शर्मा,गंगासागर जायसवाल,निजामुद्दीन,अब्बास अली,सुनील पटेल वअनिल कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *