बलिया में भारतीय जीवन बीमा निगम का 69वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
बलिया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सोमवार, 1 सितंबर 2025 को अपना 69वां स्थापना दिवस पूरे देश की तरह बलिया जिले में भी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बलिया एलआईसी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ और अतिथियों का स्वागत
मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार पांडे (पूर्व प्राचार्य, सुदिष्ठ बाबा इंटर कॉलेज बैरिया) एवं विशिष्ट अतिथि आशुतोष पांडे (IRS, डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स आगरा), करुणा निधि तिवारी और वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एलआईसी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण किया और वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया।
कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं को मिला सम्मान
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार तिवारी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए एलआईसी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अभिकर्ताओं को माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
अतिथियों के उद्बोधन
मुख्य अतिथि अशोक पांडे ने कहा कि एलआईसी देश की सबसे विश्वसनीय बीमा संस्था है, जिसने आम जनमानस में बचत और सुरक्षा की परंपरा को मजबूत किया है।
विशिष्ट अतिथि आशुतोष पांडे (IRS) ने कहा कि एलआईसी बचत का सर्वोत्तम साधन है और यह हर वर्ग के लिए उपयोगी है। उन्होंने उपस्थित सभी अभिकर्ताओं और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।
समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी
इस अवसर पर एलआईसी परिवार के सदस्य और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें बद्री विशाल तिवारी, अबरार अहमद, दिनेश सिंह, शिव कुमार सिंह, अजय, अनूप श्रीवास्तव, पंकज पाठक, संतोष यादव, अमृता गुप्ता, अनामिका उपाध्याय, सूरज कुमार, अशोक गिरी, हरेन्द्र मिश्र और आचार्य नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीराबस्ती के प्रतिनिधि शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्रांच मैनेजर सूरेंद्र यादव ने किया और अंत में सभी अतिथियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।