Breaking News

प्रथम चरण के चुनाव का आखिरी दौर

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

13/04/2021 मवई अयोध्या – प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जनपद अयोध्या के आखिरी दौर में भावी उम्मीदवारों की सरगर्मियां तेज हो गई, इन भावी उम्मीदवारों की चौराहों,चौपालों, व होटलों पर अपने अपने उम्मीदवारों को लेकर सियासी अखाड़े में हर समर्थक अपने अपने उम्मीदवारों को जिताने में लगा है। प्रजात्रंत के इस पर्व पर और लोकतंत्र के इस समर में हर उम्मीदवार अपने तरीके से अपनी सशक्त भूमिका अदा करने के लिए आतुर है।

तो वहीं किसान खेती किसानी का भरा मौसम होने के कारण अपना काम जल्दी निपटाकर चुनावी समर में अपनी सहभागिता पुरजोर तरीके से दर्ज कराने के मूड में हैं। लोकतंत्र के इस पर्व पर उम्मीदवारों की विनम्रता व जनसेवा इस समय देखने लायक है। चाहे अनचाहे वे जनता की सेवा करने के लिए बेताब नज़र आ रहे हैं। जहां गांवो में सूरज डूबते ही सन्नाटा छा जाता है वहीं आज वही गांवो में देर रात तक चहल पहल दिखाई देती है।

 

उम्मीदवार व उनके समर्थक सियासी गोटे बिछाने में रात को भी दिन में बदल देते है। जनपद अयोध्या में प्रथम चरण के लिए हो रहे मतदान में प्रशासन भी सक्रिय भूमिका में दिख रहा है। प्रथम चरण के लिए हो रहे मतदान में आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। हालंकि इस बार चुनाव में उम्मीदवारों को समय कम मिला,लेकिन समय कम होने के बाद भी भावी उम्मीदवारों ने कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। दम खम से अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाया। अब देखना है कि जनता किसे अपना सरपंच चुनती हैं। किसके हाथ लगती है गांव की चाभी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *