लखीमपुर खीरी – संवाददाता- मोहम्मद असलम
लखीमपुर खीरी -थाना पलिया के ग्राम नगला में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की झूठी खबर कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाकर जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया प्रन्तु पुलिस ने खबर का खंडन करते हुए केवल अफवाह बताया प्रसारित खबर की उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पलिया थाना प्रभारी दीपक शुक्ला द्वारा गहनता से जांच की गई तो पता चला कि ग्राम नगला में पुराने मृत जानवर की हड्डी को कहीं से ला कर कुत्ते द्वारा खाया जा रहा था जिसे देख कर कुछ लोगों द्वारा इस भ्रमक सूचना को व्हाट्सएप पर डाल कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया!पुलिस ने जांच के दौरान कई स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की पर किसी के द्वारा उक्त खबर की पुष्टि नहीं की गई पुलिस द्वारा समय रहते की गई कार्यवाही की सभी प्रशंसा कर रहे हैं जिस कारण भ्रमक प्रचार की सत्यता सामने आ सकी तथा झूठे प्रचार पर अंकुश लग सका
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …