संवाददाता-तौहीद खान
लखीमपुर खीरी-पुलिस अधीक्षक खीरी श्री रामलाल वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के निर्देशन में चलाये जा रहे शातिर बदमाशों के विरुद्ध अभियान में निघासन पुलिस द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त शकील पुत्र जलील निoग्राम मिर्जागंज को पठानन पुरवा साइफन ढखेरवा रोड से एक मुठभेड़ के दौरान आज सुबह 5:00 बजे एक नाजायज़ तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है !
अभियुक्त शकील पर थाना निघासन में गौवध निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर आरोपों में मुकदमें पंजीकृत हैं जिस पर एसपी खीरी द्वारा 25000 रु का इनाम घोषित है जो काफी समय से फरार चल रहा था !
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रoनिoसंजय कुमार त्यागी,उo निoनरेंद्र सिंह,कांoराज कोकिल, कांoरमेश कुमार,कांoरामू सिंह व कांoविजय कुमार सिंह थाना निघासन शामिल रहे
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …