स्क्रिप्ट= ब्यूरो चीफ मोहम्मद असलम
लखीमपुर खीरी
एंकर
लखीमपुर खीरी जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जिसमें व्यापारियों के द्वारा पुलिस की ही पिटाई कर दी जिसका खुलाशा जब हुआ जब एक वायरल वीडियों सामने आया ।जिसमें जिले में उस समय विवाद हो गया जब अवैध रूप से बारूद बेच रहें व्यापारियों पर शिंकजा कसने के लिये पुलिस ने छापे मारी की ।जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस की ही पिटाई शुरू कर दी जिससे पुलिस कर्मियों को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी ।
दरअसल यह वायरल वीडियों
थाना संपूर्णानगर के पुलिस चौकी भानपुरी खजुरिया का है ।
बताया जा रहा है की दीपावली के दिन पटाखे की दुकान लगाने को लेकर पुलिस और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया की व्यापारियों ने दो पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी।इतना ही नहीं संपूर्णानगर के थाना इंस्पेक्टर आदर्श कुमार जब कस्बे के एक व्यापारी को पटाखे समेत पकड कर थाने मे ले जाने लगे तो कस्बे के व्यापारियों मे गुस्सा भडक उठा और उन्होंने इंस्पेक्टर को भी घेर लिया लेकिन इंस्पेक्टर गाड़ी से आरोपी को छोड़कर वहां से भागने लगे इसी दौरान व्यपारियो ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसमें इंस्पेक्टर की गाडी का शीशा भी टूट गया ।।
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …