संवाददाता मोहम्मद असलम*
*लखीमपुर खीरी गोला(खीरी)-* योगी सरकार चाहें किसानों के प्रति कितनी भी अपनी आस्था दिखा ले या फिर किसानों का मसीहा भी घोषित कर दे पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है ताज़ा मामला है कस्बे से सटे ग्राम भैठिया का…
आपको बताते चलें कि बीते कुछ महीनों में गाँव गाँव गन्ने का सर्वे किया गया इसमें जिन लोगों ने सर्वे करने वाले घूसखोर दलालों की जेबें गर्म की उन लोगों का गन्ना सर्वे पर दिखाया गया कि गन्ना इनके पास है पर जो लोग इस भृम में रहे कि इस बार योगी सरकार है भृस्टाचार समाप्त हो चुका है जो है वही दिखाया जाएगा जो नही है नही दिखाया जाएगा पर उन लोगों को सिर्फ हताशा ही हाथ लगी।
ग्राम भैठिया के निवासी बेचेलाल वर्मा पुत्र परमाई लाल के खेत का जब गन्ना सर्वे हुआ तब सर्वे करने आये अलीगंज के संजय मिश्रा को उन्होंने कुछ भेट नहीं चढ़ाई इस वजह से उनकी 2 एकड़ की पेड़ी को नहीं दिखाया गया जाहिर है इस वजह से उनकी पर्ची भी नहीं बन पाएगी, पिछले 2 हफ़्तों से भैठिया के कामदार की ये मिन्नते कर रहे हैं और कामदार 4000 रुपये लेकर मामले को सही करवाने की बात कर रहे हैं और कामदार कह रहे हैं कि रुपये इस बात के हम ले रहे है की गन्ने का सर्वे संजय करने आये थे हम नहीं तो गलती उनकी है हमारी नहीं
इस मामले को लेकर किसान जब संजय मिश्रा के पास पहुचा तो संजय मिश्रा पहले तो टाल मटोल करते दिखे बाद में ये कहा कि कुछ खर्चा पानी दिला दो मशीन से फीडिंग करवा देगें
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …