रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
यात्रा का शुभारंभ हरी सेवा धाम के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हंसराज उदासीन, विधायक गोपाल खंडेलवाल व अतिथियों ने किया बीगोद— शनिवार को नंदराय क्षैत्र से जलधारा विकास संस्थान की ओर से मां कोटेश्वरी कोठारी नदी उद्गम दर्शन विलय स्थान से देवरिया माताजी से मोटरसाइकिल यात्रा शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ मंत्रोचार, तिलक, माल्यार्पण कर हरी सेवा धाम के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उदासीन व विधायक गोपाल खंडेलवाल व अतिथियों ने केसरिया झडी़ दिखाकर रवाना किया । यात्रा का नेतृत्व जलधारा विकास संस्थान के अध्यक्ष मेहश नहवाल कर रहे है। यह यात्रा नंदराय विद्यालय में पौधारोपण से आरंभ हुई ।
सुबह 9:00 बजे नन्दराय के अहिर मोहल्ला, सदर बाजार ,बस स्टैंड होते हुए जोर का खेड़ा दांतड़ा, माताजी का खेड़ा, रेणवास होते हुए चावंडिया ,आरजीया होते हुए बागोर पहुंची। इन सभी गांवो में यात्रा के दौरान वृक्षारोपण किया गया ।माताजी के खेड़ा में किशनगढ़ सरपंच रामस्वरूप गुर्जर व उप जिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर की उपस्थिति में नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया ।
यह यात्रा रविवार दोपहर 2:00 बजे दिवेर पहुंचेगी। जहां से इस नदी के उद्गम स्थल के पूर्व यात्रा आमेट पंचायत समिति के खाकर माला पंचायत के ग्राम टीकड के कोटेश्वर मंदिर पर जायेगी। जिसके नाम पर इस नदी का नाम ऊपरी बहाव क्षैत्र मे कोटेश्वरी है ।कोटेश्वरी नदी को कोठारी नदी कहते है। यात्रा का रात्रि विश्राम बागोर मे रहा।
वहा ऐतिहासिक गुरुद्वारे मे ग्राम वासियों द्वारा यात्रा का अभिनंदन किया वहां पर इस नदी के संरक्षण एवं बागोर की परासंपत्ति एवं वहां के हड़प्पाकालीन संस्कृति पर ग्रामवासियों के मध्य चिन्तन किया गया।अवशेष संरक्षण संपत्ति का प्रचार प्रसार व गुढ़ चिंतन ग्रामवासियों के समक्ष किया । यात्रा ने अपने मार्ग में कोसी नदी का अवलोकन भी किया।उसके दोनों और उपस्थित वनस्पतियों, मृदा की गुणवत्ता, दोनों मार्गो में स्थान पर पहाड़ी, पठारी, मैदानी का अवलोकन करते जाएंगे। जलधारा संस्थान के सचिव बालकृष्ण ने बताया नदियों का पुनर्जीवन आज की आवश्यकता है ।आज 50 साल से इस पानी को बोतल में बेचने लगे हैं नदी गायब हो गई है ।
आने वाले 50 साल में नदी किस स्थिति में होगी । अस्तित्व संकट में आ गया है विचार करने वाली बात । इसके प्रति व्यापक जनचेतना जगाने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण जन आंदोलन आज की महती आवश्यकता है ।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी मनोज चौधरी ,ललित चौधरी ,सरपंच शंकरलाल ढलीवल, उप प्रधान कैलाश सुथार, भाजपा जिला मंत्री अनिल पारीक, उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, पर्यावरण प्रेमी रेखा कोठारी ने रास्ते में यात्रा के दौरान पौधारोपण करने के लिए 200 पौधे भेट किए । प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (फोटो कैप्शन– कोठारी नदी उद्गम दर्शन यात्रा का शुभारंभ करते अतिथि