Breaking News

पाण्डेय परिवार की विरासत को बचाने में कामयाब रही अंजली पाण्डेय

47 वोटों से चुनाव जीत रचा इतिहास 40वर्षो से लगातार प्रमुखी पर है कब्जा ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में लक्ष्मीपुर से जहां पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी वहीं वर्तमान विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने भी इस सीट को अपनी नाक समझकर पूरी ताकत झोंक दी ऐसे में मुकाबला बहुत कांटे का नजर आ रहा था लेकिन जब शनिवार को मतदान हुआ तो जीत पूर्व सभापति की ही हुई। लक्ष्मीपुर ब्लॉक प्रमुख की सीट पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय की मानी जाती है जहाँ वह पिछले लगभग 40 वर्षो से अपना कब्जा जमाये हुए हैं ।अपनी बेदाग छवि के लिए जाने जाने वाले पूर्व सभापति को अपार समर्थन और सहयोग क्षेत्र से मिला।IMG 20210710 WA0002

शनिवार को हुए मतदान में पूर्व सभापति की बहू अंजली पाण्डेय ने अपने प्रतिदव्न्दी इन्द्रावती पाठक को 47 वोटों के भारी अंतर से हरा कर लक्ष्मीपुर की विरासत को बचाने में कामयाब रहीं । 32 वर्षीय अंजली पाण्डेय राजनीति शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और खानदानी विरासत को संभालने में सफल हुई । मतदान में तब गर्माहट आयी जब वर्तमान विधायक अमन मणि मतदान स्थल पहुंच गए काफी नोक झोंक के बाद विधायक को वापस जाना पड़ा । बधाई देने वालों में अनिल पाण्डेय प्रबंधक जगदीश प्रसाद पाण्डेय पी जी कालेज देवपुर, दीपू पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य, जमीउल्लाह जिला पंचायत सदस्य, टिंकू पाण्डेय, महेन्द्र तिवारी, रानू पाण्डेय प्रधान प्रतिनिधि, परदेसी यादव, महमूद आलम, सहदेव, कमाल अख़्तर, सुग्रीव यादव, हनुमान प्रसाद, रविन्द्र त्रिपाठी, अनिल कुमार, नरेन्द्र सिंह प्रधान, बैजनाथ पासवान, राजिन्द्र मद्धेशिया, रंजन त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी, सदामोहन उपाध्याय, रामबेलास, शतीश, बृजेश त्रिपाठी आदि प्रमुख रहे ।

Ibn 24×7 न्यूज़ (महराजगंज)

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *