Breaking News
अयोध्या में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस, किसानों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा

अयोध्या ब्यूरो, कामता शर्मा
अयोध्या जनपद अयोध्या में माह के प्रत्येक तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का आयोजन इस बार कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और विभागीय अधिकारियों ने उनके समाधान की प्रक्रिया साझा की।

किसानों ने रखी ज्वलंत समस्याएं

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने प्रमुख रूप से बीज वितरण की समस्या को उठाते हुए कहा कि “उन्नतशील धान का वही बीज उपलब्ध कराया जाए जिसकी पैदावार खरीदने में सरकार को परेशानी न हो।”
वर्मा ने एयरपोर्ट विस्तार के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों को सरकारी खर्चे पर पुनः स्थापित करने की मांग की।

घनश्याम वर्मा ने राजस्व कर्मियों की गलती से हुए गलत अंश निर्धारण के कारण हो रहे गलत बैनामों और फौजदारी मामलों का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि गांव-गांव कैंप लगाकर अंश निर्धारण की पुनः समीक्षा की जाए।

छुट्टा जानवर और गौशाला पर चिंता

जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि छुट्टा जानवरों को पकड़वाकर गौशालाओं में रखा जाए और गौशालाओं को उच्चीकृत किया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पहले सड़क किनारे व मार्गों पर विचरण करने वाले पशुओं को पकड़वाया जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

गन्ना सर्वे और सट्टा की समस्या

जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास वर्मा ने गन्ना सर्वे को पारदर्शी और सटीक कराने की मांग उठाई तथा फर्जी सट्टा समाप्त करने की आवश्यकता जताई।

अन्य समस्याएं और समाधान

सिंचाई विभाग के तहत नहरों की सफाई, नालियों की मरम्मत, और बिजली सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के मुद्दे भी चर्चा में रहे।
किसान कृपाराम वर्मा द्वारा निर्मित गुड़ की बर्फी भी अधिकारियों को भेंट की गई, जिससे एक सकारात्मक और आत्मीय माहौल का निर्माण हुआ।

प्रशासन की सक्रियता

इस आयोजन में प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता नहर, एलडीएम, जिला सहायक निबंधक, प्रभारी गन्ना अधिकारी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर किसान दिवस से पूर्व समस्याओं की आख्या अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए और किसानों के मुद्दों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …