Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 09 at 8.04.10 AM

खोया पाया बूथ मेले में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाने का कर रहा है भरपूर सहयोग

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा टूरिज्म की ओर से 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में मुख्य चौपाल के पीछे गेट नंबर-1 की ओर स्थापित किया गया खोया पाया बूथ मेले में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाने में काफी मददगार साबित हो रहा है। पलक मेहरा इस खोया पाया बूथ की अनाउंसर है,जो मेले में अपने परिजनों से बिछड़े लोगों को मिलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। अगर कोई व्यक्ति सूरजकुंड मेले में घूमने के दौरान अपनों से बिछड़े जाने के बाद इस अनाउंसमेंट बूथ पर जाकर अपने परिजनों से मिलने की एनाउंसमेंट करवाते हैं। खोया पाया बूथ बिछड़े हुए व्यक्ति की सहायता के लिए उसकी संबंधित जानकारी पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से तुरंत अनाउंस की जाती है और बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाया जाता है। यह बूथ अब तक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को मेले में बिछड़ने के पश्चात अपनों से मिलवाने में सहायता कर चुका है।

WhatsApp Image 2024 02 09 at 8.04.10 AM

अपनों से बिछड़े को मिला रहा है अनाउंसमेंट बूथ   खोया पाया बूथ की अनाउंसर पलक मेहरा ने बताया कि फरीदाबाद सेक्टर-46 निवासी 16 वर्ष के आर्यांश,फरीदाबाद निवासी 12 वर्ष के संजय,गोधा निवासी 15 वर्ष की गुड़िया, सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद की रहने वाली 21 वर्षीय निर्मला जैसवाल,दिल्ली के महिपालपुर के रहने वाले 36 वर्षीय श्याम, द्वारका में रहने वाले 64 वर्ष के नसरुद्दीन,गोढाली की बनानी और वीना,54 वर्षीय सुरेश गौतम,फरीदाबाद के 15 वर्षीय अभिनेय व अरोन,जींद जिला के जुलाना निवासी 36 वर्षीय मनोज,जवां की रहने वाली 36 वर्षीय महिला बुलर और पलवल की विधि को मेले में अपनों से बिछड़ने पर खोया पाया बूथ ने उनके परिजनों से मिलाने में सहायता की है।

 

खोया पाया बूथ पर यह लोग कर रहे हैं कार्य पब्लिक अनाउंटमेंट सिस्टम से जुड़े खोया पाया के बलराम, मेघनाथ,कविता,प्रोमिला और पुष्पा के अलावा महेंद्र,श्याम शुक्ला मेले में बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने में बेहतर कार्य कर रहे हैं। मेला परिसर के अलावा सभी पार्किंग स्थलों में 139 होर्न लगाए गए हैं, जो पूरा मेला परिसर में अनाउंसमेंट के माध्यम से खोया पाया की जानकारी के साथ-साथ सूरजकुंड मेला से संबंधित अन्य जानकारी पर्यटकों को उपलब्ध करवाते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *